Ticker

6/recent/ticker-posts

मुगल काल के महत्वपूर्ण बिन्दु || Mugal Empire Best Topic

 

Mughal+babar+fatehpur+Sikri
 

मुगल काल से संबंधित महत्वपूर्ण वनलाइनर तथ्य

✍️•  फतेहपुर सीकरी में हिरन मीनार (हाथी टॉवर) अकबर द्वारा बनवाया गया था।
✍️•  नीम सराय मीनार अकबर के शासनकाल के दौरान मालदा में बनाया गया था।
✍️•  महज़र का प्रारूप शेख मुबारक और फैजी ने तैयार किया था।
✍️•  वेदांत दर्शन से जहांगीर प्रभावित हुआ था।
✍️•  वतन जागीर व्यवस्था की शुरुआत अकबर ने की थी।
✍️•  करोड़ी की नियुक्ति अकबर के समय से शुरु हुई थी।
✍️•  जहांगीर ने कांगड़ा अभियान विक्रमजीत के नेतृत्व में भेजा था।
✍️•  नवजात शिशुओं के लिए गूँग महल किसने बनवाया था - अकबर
✍️•  अकबर के दरबार में ज्योतिषविद् नीलकंठ हुआ करते थे।
✍️•  जहांगीर दिवाली में जुआ खेलता था। 

बेस्ट स्टडी साइट-स्टडी फॉर सिविल सर्विसेज

Mugal+in+India


✍️•  शाहजहाँ ने अहमदाबाद के जौहरी एवं साहूकार शांति दास को जैनमुनियों विश्रामशाला स्थापित करने के लिए भूमि दान की थी।
✍️•  प्रत्येक जागीरदार प्राथमिक रूप से मनसबदार हुआ करता था, परन्तु प्रत्येक मनसबदार जागीरदार नहीं था, आशय यह है कि जागीरदार का पद वंशानुगत होता था किंतु मनसबदार का पद वंशानुगत नहीं होता था और कुछ मनसबदारों जागीर न देकर नकद अदायगी भी की जाती थी।
✍️•  हुमायूँ को खगोलशास्त्र एवं भूगोल में गहरी दिलचस्पी थी।
✍️•  दीन ए इलाही का प्राथमिक उद्देश्य वैश्विक समरसता के सिद्धान्त को दोहराना था।
✍️•  वह अमीर जिनके पूर्वज एक पीढ़ी से अधिक मुगल शासकीय सेवा में रहे थे, उन्हें खानाजाद / खानजादाह कहा गया था।
✍️•  बाबर की नानी का नाम ऐसान दौलत बेगम था।

मुगल+भारत


✍️•  अपनी माता हामीदा बानो बेगम की मृत्यु पर अकबर के साथ बहुत से राजपूत अमीरो ने अपने सिरों को मुँडवा लिया था।
✍️•  औरंगजेब द्वारा अंतिम दक्कनी राज्य जिसे मुगल साम्राज्य में शामिल किया वह गोलकुंडा था। अबुल हसन को बंदी बनाकर इस पर कब्ज़ा कर लिया था।
✍️•  शेरशाह का सेनापति ब्रह्मजीत गौड़ था।
✍️•  अकबर का दक्षिण भारत में पहला आक्रमण अहमदनगर था।
✍️•  जहांगीर और मानबाई के पुत्र खुसरो को इलाहाबाद में दफनाया गया था।
✍️•  कवि प्रिय की उपाधि अकबर ने बीरबल को दी थी।
✍️•  अमीर - उल - मोमिनीन की उपाधि अकबर ने ली थी।
✍️•  दास्ताने मजाहिब (Dastane Mazahib) जो अकबर के दीने इलाही की चर्चा करता है, का लेखक मोहसिन फानी था।
✍️•  मनसबदारों हेतु 'माहवार वेतन प्रथा' शाहजहाँ के शासनकाल में प्रारम्भ हुई।
✍️•  अकबर के एक पुत्र शहज़ादा मुराद मिर्जा की मृत्यु अत्यधिक मद्यपान से हुई थी
✍️•  जहांगीर की पत्नी मानबाई (शाह बेगम) ने अफीम (जहर) खाकर आत्महत्या की थी
✍️•  शाहजहाँ के शासनकाल में गोपनीय आदेश कहाँ से जारी किए जाते थे - शाहबुर्ज से
✍️•  चित्रकार अब्दुस समद को अकबर ने मुल्तान का दीवान नियुक्त किया था
✍️•  औरंगजेब के शासनकाल में राजकीय इतिहासकार मोहम्मद काजिम था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ