Ticker

6/recent/ticker-posts

आहड़ सभ्यता ।। Aahad Sabhyata

 📜आहड सभ्यता📜

Aahad-Sabhyata+आहड़-सभ्यता
आहड़ सभ्यता उत्खनन स्थल

1. उदयपुर जिले मे आयड/बेडच नदी के किनारे

2. उत्खनन कर्ता.-अक्षय कीर्ति व्यास, रतन चन्द अग्रवाल, वीरेन्द्र नाथ मिश्र, हसमुख धीरज साकलिया

3. आहड का प्राचीन नाम: आघाटपुर 

4. स्थानीय नाम: धुलकोट

5. एक स्थान से 6-7 चूल्हे मिले है, जिससे संयुक्त परिवार सामुहिक भोजन व्यवस्था की जानकारी मिलती हैं।

6. यहाँ से काले व लाल मृतभाण्ड मिले है जिन्हें गोरे/कोठ कहा जाता था।

7. यहां से यूनानी सिक्का प्राप्त हुआ है,जिसमें अपोलो का चित्र बना हुआ है।

8. यहां से बिना हत्थे के जल पात्र मिले हैं,जो ईरानी सभ्यता से संबंधों को दिखाता है।

9. अन्य केंद्र - उत्खनन कर्ता

A.  ओझियाना - भीलवाड़ा ( भारतीय सर्वेक्षण विभाग) 

B.  गिलुंड - राजसमंद जिला (बी.बी.लाल) 

C.  बालाथल - उदयपुर (वी.एन.मिश्र, दक्कन कॉलेज) 

10. आहड़ को ताम्रवती नगरी भी कहा जाता था

11. उच्च कोटि के चावल उत्पादन करने के साक्ष्य मिले हैं

12. मकानों के छत बांस और केलू की बनी होती थी। 

13. तांबा पिगलाने का भट्टी नुमा चूल्हा भी मिला है। 

14. तश्तरीया, दीपक, धूपदानिया, 26 किस्म के मणिये, 6 तांबे की मुद्राए, 3 मुहरे, कटोरिया, मटके मिले है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ